मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Cyclone Shakti: अरब सागर में भीषण चक्रवाती तूफान “शक्ति” उठने की आशंका, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

On: October 3, 2025
Follow Us:
Cyclone

Cyclone Shakti: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की पुष्टि की है। यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में और तीव्र होकर भीषण चक्रवात (Cyclone) में बदल जाएगा।

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, IMD ने पहले सूचित किया था कि उत्तर-पूर्व अरब सागर पर एक गहरा दबाव क्षेत्रव 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 3 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे कर यह दबाव क्षेत्र द्वारका से लगभग 240 किलोमीटर पश्चिन-दक्षिण-पश्चिम और पोरबंदर से 270 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था।

भीषण तूफान में बदलने की आशंका

अगले तीन घंटों में इस दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह शुरुआत में लगभग पश्चिम की ओर और बाद में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

Deep Depression intensified into a cyclonic storm #Shakhti over NE Arabian Sea and lay near latitude 21.7N and longitude 66.8E,about 250 km west-southwest of Dwarka. To move west-southwestwards and intensify further into a severe cyclonic storm in next 24 hrs. pic.twitter.com/iaHbaQF8hP— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 3, 2025

उत्तर-पूर्वी अरब सागर में दिख रही भंवर

इनसैट-3डी सैटेलाइट (INSAT-3D Satelite) इमेज में उत्तर-पूर्वी अरब सागर (North-East Arabian Sea) के ऊपर एक भंवर दिखाई दे रही है। उत्तरी और उससे सटे मध्य अरब सागर, साथ ही कच्छ क्षेत्र और कच्छ की खाड़ी में बिखरे हुए से लेकर टूटे हुए निम्न और मध्यम बादल, तीव्र से लेकर अति तीव्र संवहन के साथ देखे जा रहे हैं। पूर्व में, IMD ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर आगामी चक्रवात (Cyclone) शक्ति के संभावित मार्ग के बारे में जानकारी देते हुए एक Update पोस्ट किया था।

The Deep #Depression over northeast #Arabian #Sea moved northwestwards with a speed of 12 kmph during last 6 hours and lay centered at 0830 hrs IST of today, the 3rd October, 2025 over the same region near latitude 21.5N and longitude 67.0E, about 240 km wests-outhwest of Dwarka pic.twitter.com/AnUrxGEm2I— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 3, 2025

उत्तर-पूर्व अरब सागर पर गहरा अवदाब

IMD के अनुसार, अधिकांश संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत देते हैं कि उत्तर-पूर्व अरब सागर (North-East Arabian Sea) पर एक गहरा अवदाब उत्तर-पूर्व और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम अरब सागर पर एक लूप में आगे बढ़ने की संभावना है, जो आगे चलकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

साइक्लोन का नाम शक्ति किस देश ने रखा?

‘शक्ति’ नाम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवातों के लिए 2004 में स्थापित एक क्षेत्रीय नामकरण प्रणाली के अनुसार रखा गया है। जिसका प्रबंधन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और एशिया और प्रशांत के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) द्वारा किया जाता है। इस व्यवस्था के एक हिस्से के रूप में ‘शक्ति’ नाम श्रीलंका द्वारा सुझाया गया था।

कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की परिधि में 60 दिनों के लिए धारा-163 लागू, धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी पर पाबंदी

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।