Thursday, March 23, 2023
HomeEntertainmentDadasaheb Phalke Awards 2022: पुष्पा-द राइज रही फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर...

Dadasaheb Phalke Awards 2022: पुष्पा-द राइज रही फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Telegram

Dadasaheb Phalke Awards 2022: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में “पुष्पा-द राइज” को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म जगत में बेहतरीन परफार्मेंस के लिए कलाकारों और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों के लिए फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।

83 के लिए रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को फिल्म 83 और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कृति सेनन फिल्म मिमी के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिए गए। फिल्म 83 में रणवीर सिंह के अभिनय का अब तक सराहना की जाती है। वहीं फिल्म मिमी में सरोगेट मदर के अभिनय के लिए कृति सेनन को सराहा गया।

‘पुष्पा: द राइज’ बनी ‘Film of the Year’

बेहद ही पापुलर फिल्म पुष्पा-द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की अवार्ड फंक्शन में भी धूम रही। इस ब्लॉक बस्टर को फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

यह है पुरस्कार विजेताओं की सूची

फिल्म ऑफ द ईयर- ‘पुष्पा ‘
बेस्ट एक्टर ’83’ के लिए- रणवीर सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस ‘मिमी’ के लिए- कृति सेनन
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी
बेस्ट फिल्म- शेरशाह
बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष
फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा
क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – सरदार उधम
पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर – अभिमन्यु दसानी
पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस – राधिका मदान
बेस्ट डेब्यू – अहान शेट्टी
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनादर राउंड
बेस्ट वेब सीरीज – कैंडी
बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी
बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस – रवीना टंडन
टीवी सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा
टीवी सीरीज बेस्ट एक्टर- शाहीर शेख
टीवी सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या
टीवी सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस – रुपाली गांगुली
टीवी सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – धीरज धूपर
बेस्ट शॉर्ट फिल्म- ‘पौली’
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्मदी

इस अवार्ड फंक्शन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह (Shershah) को बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर पुरस्कार से नवाजा गया और कियारा आडवाणी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।वहीं ‘सरदार उधम’ को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म चुना गया।

रुबीना दिलैक की नई तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही धमाल, फैंस कर रहे खूबसूरत कमेंट्स

Bachchan Paandey : अक्षय का डरावना लुक देख हैरान हो रहे फैंस, इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular