Thursday, March 23, 2023
HomeAstrologyLove Rashifal 18 September 2022 : पार्टनर की बातों से खफ़ा रहेंगे...

Love Rashifal 18 September 2022 : पार्टनर की बातों से खफ़ा रहेंगे ये राशि वाले, सिंह, तुला, मीन Sunday का मजा लेंगे

Telegram

Aaj Ka Love Rashifal 18 September 2022 आज का लव राशिफल 18 सितम्बर 2022, Love Horoscope 18 September 2022 प्रेम राशिफल Prem Rashifal :  आज रविवार (Sunday) को कई लवर्स अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। अपने प्यार का इजहार करेंगे, अच्छी खबर मिल सकती है। अधिक जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल (Love Horoscope Today)..

आज का लव राशिफल 18 सितम्बर 2022 Aaj Ka Love Rashifal 18 September 2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Rashifal)

मेष राशि के लवर्स को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन आज किसी काम में नहीं लगेगा। पारिवारिक कलह के चलते चिंतित हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा करें।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Rashifal)

लव कपल आज अपने पार्टनर की बातों से खफ़ा हो सकते हैं। नाराजगी ज्यादा रहेगी। मनाने के प्रयास विफल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से लगाव रहेगा। साथी की यादों में खोए रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Rashifal)

अपने कार्य समय पर पूरा कर लव पार्टनर से मिलने के लिए जाएंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। संबंधियों के साथ मधुरता रहेगी। कुछ लवर्स अपने प्यार का इजहार करेंगे। तनाव कम होगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Rashifal)

अपने साथी को लेकर भावुक रहेंगे। अपनापन महसूस करेंगे। बच्चों और जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लवर्स आज घूमने का प्लान बना सकते हैं। (Love Horoscope)

सिंह लव राशिफल (Leo Love Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए संडे का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज छुट्टी का पूरा मजा लेंगे। लवर्स घूमने के लिए जा सकते हैं। पुराने फ्रेंड्स से भेंट होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन ग्रह-नक्षत्र मिलकर बना रहे विशेष संयोग, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Rashifal)

आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। सगे संबंधियों के घर जाने का प्लान बनाएंगे। लवर्स अपने साथी को मनाने की कोशिश कर सकते हैं। मन विचलित हो सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Rashifal)

तुला राशि वाले छुट्टी के दिन का भरपूर मजा लेंगे। आज तनाव कम रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेमी अपने पार्टनर के साथ दिल की बातें करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

आज का पूरा दिन भागदौड़ में बीत सकता है। लवर्स को मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। मोबाइल से कम समय के लिए बात होगी। किसी काम को लेकर तनाव में रहेंगे। भाई बंधुओं से प्रेम रहेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Rashifal)

अपने लव रिलेशनशिप को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे। जल्द से जल्द शादी का प्लान बना सकते हैं। दंपत्तियों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना है। खर्च ज्यादा होगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Rashifal)

आपका मन आज किसी काम में नहीं लगेगा। लव पार्टनर आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है। बातचीत बंद होने की संभावना है। अप्रसन्न रहेंगे। किसी काम में नुकसान होगा।    (आज का लव राशिफल 18 सितम्बर 2022)

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Rashifal)

आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। लवर अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहेंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। मित्रों के साथ सामंजस्य रहेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal)

आज संडे का दिन लव कपल के लिए बेहद खुशनुमा साबित होगा। बच्चों के साथ पिकनिक का मजा लेंगे। कुछ विवाद दूर होने के कारण तनाव कम होगा। आज अपने पार्टनर से जी भरकर दिल की बातें करेंगे।

love horoscope tomorrow, single love horoscope today, love horoscope compatibility Aaj Ka Love Rashifal

Moon Effect : चन्द्र ग्रह का 12 भावों में फल क्या है? कमजोर चंद्र के लक्षण, जानिए कुंडली में चंद्र का प्रभाव

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular