HomeAstrologyDhanteras 2024: धनतेरस पर इन 5 राशियों का भाग्य खुलेगा

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 5 राशियों का भाग्य खुलेगा

WhatsApp Group Join Now

Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, लकी और लाभकारी साबित हो सकता है। आइए यहां जानते हैं कौन-सी राशियां हैं जिनकी सोई किस्मत जाग सकती है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज का दिन आपका पॉजीटिवीटी से भरा रहेगा। आज कारोबारियों को अधिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में संपत्ति जुड़े मामलों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। धन की देवी मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज एकाएक धन लाभ हो सकता है। नए स्रोत से आमदनी होगी। किसी बड़ी दिक्कत का हल आसानी से निकल पाएगा। व्यवसायियों को मुनाफा होगा। सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा। परिवार के साथ आज खरीददारी करने जाने की संभावना है

-

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए के लिए आज का दिन लकी हो सकता है। आज धन त्रयोदशी का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कारोबार में चल रही अस्थिरता दूर होगी। सामाजिक रूप से मजबूत होंगे। आज कुछ लग्जरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज सफलता मिलेगी। आज का दिन आपका शुभ व लकी रहेगा। व्यवसाय में किसी बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ, विरोधियों को भी मात देने में सफल रहेंगे। किस्मत से ज्यादा परिश्रम पर विश्वास रखना होगा, मां लक्ष्मी की कृप आप पर बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को आज अज्ञात स्रोत से लाभ हो सकता है। साझेदारी में काम करने वालों पर धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसा सकती हैं। दफ्तर में आपकी पूछपरख बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर से कोई सरप्राइज मिलने की संभावन है।आज आप सोने-चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – अंक ज्योतिष: इन 4 मूलांक वालों के जीवन में रहेगी बहार, कष्ट मिटेगा, धन की दिक्कत दूर होगी