धर्म-कर्म: मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल माना गया है। वे एक जगह ज्यादा दिनों तक नहीं रहत हैं। यदि कोई आज अमीर है तो वह गरीब भी हो सकता है। समय बदलने पर व्यक्ति की परिस्थिति में बदलाव हो जाता है। लेकिन हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे। इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए, इस पर यहां चर्चा करेंगे। इससे न केवल मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी, वरन् सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी का दिन शुक्रवार को माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जानी चाहिए। इससे माता की कृपा प्राप्तहोती है। इसके अलावा मंत्र का जप करें। यहां बताएंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से मंत्र का जप करना चाहिए।
इस मंत्र का करें जप
प्रत्येक शुक्रवार संध्या को पूजन करते समय ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा ।। मंत्र का जप 108 बार करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा करते समय इत्र, कमल के फूल, बताशे, खीर, मखाना अर्पित करें। साथ ही पात्र व्यक्ति को दान करें। काली चीटियों को शक्कर खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। babapost.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।