जनपद पंचायत महासमुंद व बागबाहरा को पीएम आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
महासमुंद. जनपद पंचायत महासमुंद और बागबाहरा को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में दोनों जनपदों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों को जिले में एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया है।
जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने दोनों जनपदों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान इसलिए प्रदान किया गया क्योंकि दोनों जनपदों ने आवास पूर्णता में बेहतर प्रबंधन, निरंतर निगरानी, पारदर्शी कार्यप्रणाली और लाभार्थियों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम में सीईओ नंदनवार ने कहा कि जनपद महासमुंद और बागबाहरा ने टीमवर्क, फील्ड मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के माध्यम से जिले के लिए आदर्श कार्य किया है। उन्होंने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के लिए दोनों टीमों की सराहना की।
कार्यक्रम में दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी टीम और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को, विभिन्न मामलों का होगा निराकरण