घर जमाई बनकर अनुपमा को सताएगा दिवाकर! राही की जिंदगी में मचाएगा भूचाल | Anupama Spoiler
Anupama Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा को लगता है कि भारती की शादी करवाकर उसने सबके लिए अच्छा किया है, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं कि यही फैसला चॉल वालों के लिए कितनी बड़ी परेशानी बन जाएगा। दिवाकर की एंट्री से कहानी अब खतरनाक मोड़ लेने वाली है।
राही और प्रेम के बीच बढ़ेगा रोमांस
अब तक के एपिसोड में दिखाया गया है कि राही किसी भी हाल में प्रेरणा को अपने और प्रेम के बीच नहीं आने देती। राही प्रेम से सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करती है और इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिल जाता है। राही को पूरा भरोसा हो जाता है कि प्रेम उसे कभी छोड़कर नहीं जाएगा, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत होता दिखता है।
भारती की शादी बनेगी मुसीबत की जड़
रजनी भारती का दिखावटी स्वागत करती है और वरुण के साथ भारती की ससुराल में एंट्री होती है। चॉल के पेपर्स देखकर रजनी बेहद खुश नजर आती है और दावा करती है कि अब उनकी खुशियों को किसी की नजर नहीं लगेगी। लेकिन यहीं से कहानी में दिवाकर की चालाकी शुरू हो जाती है, जो आगे चलकर अनुपमा के लिए सिरदर्द बनने वाली है।
दिवाकर राही तक पहुंचने के लिए करेगा नई चाल
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिवाकर का असली मकसद राही तक पहुंचना है। इसके लिए वह पाखी को अपना मोहरा बनाएगा और उसे प्रपोज कर शादी की बातें शुरू कर देगा। उम्र के इस पड़ाव पर प्यार मिलने से पाखी खुद को बेहद खास समझने लगेगी और दिवाकर की सच्चाई समझ नहीं पाएगी। पाखी को लगेगा कि ईशानी को जल्द ही एक और पिता मिलने वाला है।
अहमदाबाद लौटेगी अनुपमा, खुलेगा दिवाकर का राज
इसी बीच अनुपमा की अहमदाबाद वापसी होगी, जहां अंश उसका गर्मजोशी से स्वागत करेगा। पूरे परिवार के साथ खुशियों का माहौल होगा, लेकिन तभी अनुपमा को पता चलेगा कि दिवाकर उनके घर में घुस चुका है। दिवाकर को देखते ही अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और वह उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश करेगी।
पाखी और अनुपमा के बीच होगा बड़ा टकराव
जब अनुपमा दिवाकर की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगी, तब पाखी उस पर ही भड़क जाएगी। पाखी बताएगी कि दिवाकर उसका होने वाला दामाद है। यह सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। अनुपमा पाखी को समझाने की कोशिश करेगी कि दिवाकर पहले उसी के पीछे पड़ा था, ऐसे में वह उससे सच्चा प्यार कैसे कर सकता है। लेकिन हमेशा की तरह पाखी इस बार भी अनुपमा की एक नहीं सुनेगी और कहानी में तनाव और बढ़ जाएगा।
सलमान फिर करेंगे कॉमेडी का धमाल! ‘फर्जी’ के डायरेक्टर संग Action Comedy फिल्म पर चर्चा