Friday, February 7, 2025
HomeAstrologyDiwali 2024: गोवर्धन पूजा कब होगी? जानिए तिथि और मुहूर्त

Diwali 2024: गोवर्धन पूजा कब होगी? जानिए तिथि और मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now

Diwali 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। इस बार दिवाली पर्व की सही तारीख को लेकर काफी संशय व असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली का पर्व कुछ स्थानों पर आज यानी 31 अक्टूबर जा रहा है तो कई जगह 1 नवंबर को मनाया जाएगा।

दिवाली उत्सव इस बार 6 दिन की

इस साल दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ मंगलवार, 29 अक्टूबर से हो चुकी  है। वहीं, भाई दूज रविवार 03 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस तरह दिवाली उत्सव 5 दिन का न होकर 6 दिनों तक रहेगा, जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर 2024 की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं यह तिथि से 1 नवंबर 2024 की शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक रहेगी। जिस कारण इस बार दिवाली का उत्सव 6 दिनों तक चलेगा।

कब होगी गोवर्धन पूजा?

इस बार गोवर्धन पूजा शनिवार, 02 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक अमावस्या 01 नवंबर तक रहने वाली है। वहीं गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि के अवसर पर मनाया जाता है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस तरह उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन का पर्व शनिवार, 02 नवंबर को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त (Goverdhan Puja Muhurat 2024)

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक

गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त – दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular