Monday, March 20, 2023
HomeAstrologyशनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, बाधाएं दूर...

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, बाधाएं दूर होंगी, बदल जाएगी किस्मत

Telegram

शनिदेव को प्रसन्न करने के 5 उपाय: ज्योतिष के अनुसार शनि को न्याय का देव माना गया है। कहा जाता है कि भगवान शनि जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। भगवान शनि के आराधक को सच्चे मन से अपने कर्म करने चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हम लगातार अच्छे कर्म करते हैं, लेकिन में उसके अनुसार फल प्राप्त नहीं होता है। इस कारण हमें शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय करना चाहिए। इन उपायों को करते समय मन में पूरी श्रद्धा और भक्ति होनी चाहिए। किसी के प्रति दुर्भावना, गलत विचार नहीं रखने चाहिए

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं जिनके बारे में हम यहां चर्चा करेंगे। इन उपाय को करने से लोगों के जीवन में आ रही बाधाएं शनिदेव की कृपा से दूर होती हैं।

शनिदेव का अभिषेक करें

भगवान शनिदेव को सरसो का तेल प्रिय है। जातक जब अपने जीवन में लगातार परेशानियां झेल रहा हो तो उसे इसके निवारण के लिए शनिवार को भगवान शनिदेव की आराधना करने के साथ ही सरसो के तेल का अभिषेक करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि किसी के जीवन में शनि की महादशा की स्थिति हो तो पांच या सात शनिवार को भगवान शनिदेव के तेल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शनिदेव की कृपा होती है।

जरूरतमंद को कंबल दें

आपके जीवन में यदि लगातार बाधा आ रही है तो इसे दूर करने के लिए दान आदि का सहारा लेना चाहिए। दान करने से संकट दूर होते हैं। शनिवार को आप किसी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति को कंबल आदि का दान कर सकते हैं। इसे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती है।

गौसेवा करें

गौसेवा करने से बड़ी-बड़ी बाधाएं दूर होती है। शास्त्रों के अनुसार माना जात है कि गाय में 33 कोटि देवों का वास होता है। इसलिए गायों की सेवा करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के उपायों में से एक शनिवार को गौसेवा करना भी है।

काली चींटी को आटा दें

ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन काली चीटिंयों को आटा खिलाने से भगवान शनि प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से लोगों की परेशानियां दूर होती हैं। भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

सरसो तेल का दीया पीपल पेड़ के नीचे जलाएं

भगवान शनिदेव की आराधना करते हुए शनिवार रात में सरसो के तेल का दीया पीपड़ पेड़ के नीचे रखना चाहिए। दीये में कील और कुछ मात्रा में काला तिल डालें। इस उपाय से जातक के जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

Twitter _  https://twitter.com/babapost_c

Facebook _ https://www.facebook.com/baba.post.338/

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular