अस्पताल में डॉक्टर से दुर्व्यवहार, गाली गलौज, दो लोगों के खिलाफ एफआईआर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मुनगासेर के डॉक्टर के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार करने वाले दो लोगों के खिलाफ बागबाहरा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुनगासेर अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर संकेत चंद्राकर 2 जनवरी को अपना कार्य कर रहे थे, इसी दौरान लगभग 10:25 बजे टिकेश्वर पटेल एवं लालजी पटेल निवासी खाड़ादरहा ने अस्पताल में आकर चिकित्सक केसाथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया, साथ ही शासकीय कार्य में रूकावट पैदा किया। मामले में चिकित्सक की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध बागबाहरा थाने में धारा 296, 221, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

जनपद सदस्य के खिलाफ पिथौरा की महिला तहसीलदार ने लिखाई रिपोर्ट