Monday, March 20, 2023
HomeDharm-Karmधनतेरस पर इन 4 चीजों का दान पूरे साल आपको देगा सुख-समृद्धि,...

धनतेरस पर इन 4 चीजों का दान पूरे साल आपको देगा सुख-समृद्धि, अभी से कर लें इंतजाम

Telegram

Dhanteras 2022: इस साल दिवाली उत्सव की शुरूआत धनतेरस के दिन यानी रविवार 23 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी। इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का विशेष पूजन किया जाता है। धनतेरस के दिन लोग बर्तन, वाहन, सोने-चांदी के सामानों, इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदी करते हैं। इस दिन धातु की खरीदी का विधान है। ऐसा करना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन दान का विशेष महत्व है। लोग परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पात्र लोगों को दान करना चाहिए। लोग इसका इंतजाम करने के लिए जुट गए हैं।

 

इन 4 चीजों का दान करें

Dhanteras के दिन दान करने के लिए तैयारी पहले से कर लें। दानादि कार्य सूर्यास्त से पहले किया जाना उचित है। इसके अलावा दान देते समय श्वेत वस्तुएं जैसे दूध, सफेद रंग की मिठाई, दही आदि का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। लेकिन कुछ ऐसी चीजों है जिनका दान करना बेहद ही शुभ माना गया हैै।  यहां 4 चीजों की चर्चा करेंगे, जिन्हें धनतेरस के दिन दान किया जाना चाहिए। इसकी तैयारी आप अभी से कर लें..

 

अनाज (Grain)

धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन अनाज का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दान से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहेगी। किसी कारणवश दान नहीं हो पाया तो पात्र व्यक्ति को खाना खिला दें।

 

लोहा (Iron)

Dhanteras के दिन  लोहे का दान करना बहुत शुभ माना गया है। लोहे का दान आपका भाग्य परिवर्तन कर सकता है। आपको तरक्की मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।

 

पीले कपड़े (Cloth)

धनतेरस के दिन पीले कपड़े का दिन किया जाना चाहिए। पीला यानी पीतांबर भगवान विष्णु का प्रिय वस्त्र है। इसलिए कपड़ों का दिन करना बेहद ही शुभ है।

झाड़ू (Broom)

धनतेरस के दिन एक नहीं तीन नई झाड़ू खरीदना चाहिए। जिसमें एक को बिना किसी की जानकारी के मंदिर में रख आएं। इससे धन की समस्या दूर होने की मान्यता है।

 

Dhanteras 2022 : धनतेरस की पूजा के लिए नोट कर लें मुहूर्त, पूजन सामग्री, जानें प्रदोष काल कब तक रहेगा

 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। babapost.in इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।)

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular