DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: STA-B और Technician-A के 764 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने CEPTAM 11 भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 764 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें 561 पद STA-B और 203 पद Tech-A के लिए निर्धारित हैं।

उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in

पर जाकर 01 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 11 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 01 जनवरी 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 03 जनवरी 2026 (रात 11:55 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन तिथि: 04 जनवरी से 06 जनवरी 2026 तक

वेतनमान

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B): ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन-ए (Tech-A): ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

STA-B (Senior Technical Assistant-B)

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए—

  • बीएससी डिग्री
  • या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग आदि में डिप्लोमा

Technician-A (Tech-A)

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट

NIPER Kolkata Recruitment 2026: टीचिंग व नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन और जानें पूरी डिटेल