पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई और भतीजे ने की मारपीट, सिर में लगे 5 टांके, Mahasamund News

महासमुंद. पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ उसके बड़े भाई और भतीजे ने मारपीट कर दी। मारपीट से शख्स के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उसे 5 टांके लगे हैं। मामले

Written by: Admin

Published on: June 20, 2024

महासमुंद. पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ उसके बड़े भाई और भतीजे ने मारपीट कर दी। मारपीट से शख्स के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उसे 5 टांके लगे हैं। मामले की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ग्राम चट्टीगिरोला के परमेश्वर बढ़ई पिता जयलाल बढ़ई ने पुलिस को बताया कि मेरे और सगे भाई महेश्वर बढ़ई के बीच आपसी जमीन जायदाद भाई बंटवारे का केस चल रहा है। 19 जून की दोपहर 2 बजे के आसपास मैं अपने घर के पास दरवाजे में खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते मेरे सगे बड़े भाई परमेश्वर बढई व उसके पुत्र भागीरथी बढ़ई ने लाठी डंडा लेकर गाली गलौच करते हुए आए, जिन्हें मैने मना किया, लेकिन दोनों ने आवेश में आकर जान सहित मारने की धमकी देकर लाठी डंडा से मारपीट किया।

इस दौरान महेश्वर लाठी से मेरे पीठ में मारा और भागीरथी ने मेरे सिर पर डंडा मारा, जिससे मैं लहुलुहान हो गया। इस  मारपीट से मेरे सिर में 5 टांका लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बसना थाने में रिपोर्ट दर्ज

Previous

दवाई लेने गए व्यक्ति की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, Mahasamund News

Next

किसान सम्मान निधि मिलने के बाद धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, किसानों की खुशी दोगुनी हुई