मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भारत सहित इन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

On: April 12, 2025
Follow Us:
earthquake

नई दिल्ली. शनिवार को दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक 5 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में महसूस किए गए,  रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 से लेकर 6.5 तक मापी गई।

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल की क्षति होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में भूकंप के झटके आए।

ताजिकिस्तान में रिएक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में आया था। वहीं टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में भी आज भूकंप आया। टोंगा में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 के आसपास मापी गई। तो वहीं पपुआ न्यू गिनी में रिएक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप रिकार्ड किया गया।

ISRO VSSC Recruitment 2025: इसरो में असिस्टेंट, फायरमैन सहित कई पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।