Ekadashi 2026 List: नए साल में कब-कब आएगी एकादशी? जनवरी से दिसंबर तक पूरी लिस्ट देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ekadashi 2026 List: एकादशी व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसे ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को रखा जाता है, इस तरह एक वर्ष में कुल 24 या कभी-कभी 25 एकादशी व्रत पड़ते हैं।

एकादशी के दिन श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पद्म पुराण में भगवान शिव ने नारद जी को एकादशी व्रत का महत्व बताया था। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से एकादशी का व्रत करता है, उसे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

अगर आप नए साल में एकादशी व्रत रखने की योजना बना रहे हैं, तो यहां वर्ष 2026 की सभी एकादशी की पूरी सूची दी जा रही है।

एकादशी 2026 की पूरी सूची (Ekadashi 2026 List)

14 जनवरी 2026, बुधवार – षटतिला एकादशी
29 जनवरी 2026, गुरुवार – जया एकादशी
13 फरवरी 2026, शुक्रवार – विजया एकादशी
27 फरवरी 2026, शुक्रवार – आमलकी एकादशी
15 मार्च 2026, रविवार – पापमोचिनी एकादशी
29 मार्च 2026, रविवार – कामदा एकादशी
13 अप्रैल 2026, सोमवार – वरुथिनी एकादशी
27 अप्रैल 2026, सोमवार – मोहिनी एकादशी
13 मई 2026, बुधवार – अपरा एकादशी
27 मई 2026, बुधवार – पद्मिनी एकादशी
11 जून 2026, गुरुवार – परम एकादशी
25 जून 2026, गुरुवार – निर्जला एकादशी
10 जुलाई 2026, शुक्रवार – योगिनी एकादशी
25 जुलाई 2026, शनिवार – देवशयनी एकादशी
09 अगस्त 2026, रविवार – कामिका एकादशी
23 अगस्त 2026, रविवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी
07 सितंबर 2026, सोमवार – अजा एकादशी
22 सितंबर 2026, मंगलवार – परिवर्तिनी एकादशी
06 अक्टूबर 2026, मंगलवार – इन्दिरा एकादशी
22 अक्टूबर 2026, गुरुवार – पापांकुशा एकादशी
05 नवंबर 2026, गुरुवार – रमा एकादशी
20 नवंबर 2026, शुक्रवार – देवउत्थान एकादशी
04 दिसंबर 2026, शुक्रवार – उत्पन्ना एकादशी
20 दिसंबर 2026, रविवार – मोक्षदा एकादशी

एकादशी व्रत का महत्व

एकादशी व्रत को आत्मशुद्धि, संयम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अन्न का त्याग करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। विशेष रूप से वैष्णव भक्तों के लिए एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है।

Shani Sade Sati 2026: कुंभ समेत 3 राशियों पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, 2 राशियों पर ढैया