Ekadashi: हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन श्री विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। विधिपूर्वक व्रत रखने और दान आदि करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।
इतना ही नहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति की धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। बता दें कि आज 25 सितंबर 2023 को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस दिन सुकर्मा योग समेत कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने से अमोघ फल की मिलता है। एकादशी के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। जानिए अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें।
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए लाल रंग के फूल और वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग एकादशी के दिन दूध, छाछ, लस्सी, दूध से बनी मिठाई आदि चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
एकादशी के दिन विधिविधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद सुहागिनों को हरी रंग की चूड़ियां दान में दें। गाय को खिलाने के लिए चारा दान करें।
कर्क राशि
इस राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन गरीबों और जरूरमंदों को सफेद रंग के कपड़े दान में दें। इसके साथ ही, दूध, दही, चावल, माखन, मिश्री आदि चीजों का दान करने से लाभ होगा।
सिंह राशि
ये जातक मसूर दाल, गुड़, शहद आदि चीजों का दान करें। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
कन्या राशि
इस राशि के जातक मंदिर में नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
तुला राशि
एकादशी के दिन मंदिर में चांदी का दान करने से लाभ होता है। वहीं गरीबों और जरूरमंदों को भोजन कराए।
वृश्चिक राशि
जातक लाल रंग के कपड़े दान करें। इस उपाय को करने से मंगल का प्रभाव क्षीण हो जाता है।
धनु राशि
पूरे विधि विधान से विष्णु जी की पूजा करने के बाद पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, चंदन, बेसन आदि चीजों का दान करें।
मकर राशि
जरूरमंदों का खाना खिलाएं। साथ ही, कंबल का दान करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
कुंभ राशि
एकादशी के दिन कुंभ राशि वाले राहगीरों को शर्बत पिलाएं। यथासंभव धन का दान करें।
मीन राशि
इस राशि के जातक केसर मिश्रित दूध बांटें। वहीं केले, पीले रंग के वस्त्र, बेसन के लड्डू आदि का दान करें।