मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Elon Musk की कंपनी xAI ने लॉन्च किया Grok 3 मॉडल

On: February 18, 2025
Follow Us:
Grok 3

Grok 3 Launch: Elon Musk की कंपनी xAI ने नया AI मॉडल Grok 3 मॉडल लॉन्च कर दिया है। मस्क ने इसे दुनिया का सबसे स्मार्ट AI कहा है। नया मॉडल रीजनिंग, विस्तृत रिसर्च और क्रिएटिव टास्क को पूरा कर सकता है। इसे लेकर इवेंट की शुरुआत करते हुए मस्क ने कहा कि xAI और ग्रोक का उद्देश्य यूनिवर्स को समझना है। मस्क ने कहा कि नया मॉडल Grok 2 की तुलना में अधिक कैपेबल है, जो यूजर्स को यह पसंद आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार xAI आज से ही ग्रोक 3 को रोल आउट करना शुरू कर रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर आज से एक्सेस कर पाएंगे। इन यूजर्स को अपनी ऐप अपडेट करने के लिए कहा गया है। X का प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन लेकर नए यूजर्स भी लाभ उठा पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए ग्रोक.कॉम नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है। इसके लिए सुपरग्रोक सब्सक्रिप्शन को भी रोल आउट किया गया है।

ग्रोक 3 को अमेरिका के मेम्फिस शहर के डेटा सेंटर में बनाया गया है। यहां करीब 2 लाख GPU है। एलन मस्क ने बताया कि ग्रोक 3 पुराने मॉडल की तुलना में 10 गुना अधिक कंप्यूटिंग पावर का यूज करता है और इसे बड़े डेटा सेट के साथ ट्रेनिंग भी दी गई है, जिसमें कोर्ट केस के डॉक्यूमेंट्स भी शामिल हैं। यह इमेज को एनालाइज कर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। अगले कुछ दिनों में इसमें ‘वॉइस मोड’ को भी शामिल किया जाएगा। आने वाले दिनों में कंपनी ग्रोक 2 को ओपन-सोर्स करने का भी प्लान बना रही है।

दूसरे मॉडल्स को पछाड़ा

xAI ने दावा किया है कि ग्रोक 3 ने AIME और GPQA आदि बेंचमार्क टेस्ट में GPT-4o को पछाड़ दिया है। इन टेस्ट में किसी मॉडल के गणित के सवालों और PhD लेवल की साइंस प्रॉब्लम को सुलझाने की क्षमताओं का पता लगाया जाता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि ग्रोक 3 की रीजनिंग ने कई बेंचमार्क पर OpenAI के o3-mini के टॉप वर्जन को भी हरा दिया था। इसे दिखाने के लिए मस्क ने इवेंट के दौरान कई चार्ज और ग्राफ्स भी शो किए।

Grok 3 अकेला मॉडल नहीं है, जिसे कंपनी ने लॉन्च किया है। इसके साथ कई और मॉडल लॉन्च किए गए हैं, जिनकी अलग-अलग खासियत है। Grok 3 का एक छोटा वर्जन ग्रोक 3 मिनी भी उतारा गया है। यह तेजी से रिस्पॉन्स देता है, लेकिन इसके जवाब में सटीकता की कमी हो सकती है। xAI ने ग्रोक 3 रीजनिंग और ग्रोक 3 मिनी रीजनिंग मॉडल भी लॉन्च किए हैं, जो जवाब देने से पहले रीजनिंग लगाते हुए प्रॉब्लम के बारे में सोचेंगे। वहीं कंपनी ने डीपसर्च नाम से एक AI एजेंट भी लॉन्च किया है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।