Thursday, March 23, 2023
HomeIndiaपिता ने 8 लाख की सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या,...

पिता ने 8 लाख की सुपारी देकर करा दी बेटे की हत्या, एक चूक ने 7 लोगों को भेजा सलाखों के पीछे

Telegram

क्राइम न्यूज: शराबी बेटे से परेशान पिता ने 8 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने ही बेटे की हत्या करा दी। लेकिन मामले की जांच कर रही तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों की एक चूक पकड़ ली और मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के  मिरयालगुड़ा मंडल (Miryalaguda Mandal) की है। पुलिस ने 26 साल के नशेड़ी युवक की हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों में युवक के माता-पिता और चाचा भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सत्थुपल्ली के रहने वाले युवक क्षत्रिय साईनाथ की 18 अक्टूबर को कल्लेपल्ली में गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया था।

पुलिस ने बताया कि साईनाथ के शराबी होने के चलते परिवार के लोग परेशान रहते थे। इसके चलते परिवार ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। पुलिस ने घटना में शामिल साईनाथ के मां-पिता (राम सिंह और रानी बाई) और दो चाचा सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हुजूरनगर थाना पुलिस के अनुसार 5 लोगों ने साईनाथ की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को मृतक की कार में डालकर मुसी नदी में फेंक दिया था। शव 19 अक्टूबर को बरामद किया गया था। जिसके चलते केस दर्ज किया गया था।

एक चूक ने भेजा सलाखों के पीछे

मामले  की जांच कर रही पुलिस ने दमचेलापल्ली टोल प्लाजा (Damchelapally Toll Plaza) के कैमरे के फुटेज की जांच की। जिसमें एक SUV की गतिविधि संदिग्ध पाई गई। इस घटना के 10 दिन बाद मृतक के माता-पिता हुजूरनगर स्थित अस्पताल आए और बेटे की पहचान की थी, फिर इन्हें शव को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को  मंगलवार को थाने बुलाया था, इस दौरान परिवार वाले जिस SUV वाहन में थाने पहुंचे थे, उसकी गतिविधि 18 अक्टूबर को संदिग्ध लगी थी। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस परिजनों से पूछताछ की तब पूरी सच्चाई सामने आई। पूछताछ में पता चला कि युवक की हत्या के लिए परिवार वालों ने 5 लोगों को 8 लाख रुपए दिए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महासमुंद जिला : खाना परोस रही महिला को होटल की मालकिन और उसके बेटे ने पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Telegram
RELATED ARTICLES

Most Popular