16 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनियातोरा के मृतक लिखितराम पटेल की पत्नी मानकुंवर पटेल के लिए एवं ग्राम नर्रा के मृतक तातूराम साहू की पत्नी शकुन साहू के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम खैरटकला के मृतक डोमू सिंग मांझी के पुत्र नित्यानंद मांझी के लिए एवं ग्राम जुनवानी खुर्द की मृतका आरती ठाकुर की माता महादेवी ठाकुर के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

सरपंच के साथ दो लोगों ने की मारपीट