मृतकों के परिजनों के लिए 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक ठाकुर राम पटेल की पत्नी संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृतका सादमती खड़िया की माता सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

महासमुंद: जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जन समस्याएं, 87 आवेदन मिले