गांजा के अवैध परिवहन के दो मामलों में एक महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन के दो मामलों में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के साथ बागबाहरा व कोमाखान पुलिस ने की है। आरोपियों के कब्जे से 17 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई के तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है। इसी दरमियान पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग नीले रंग के एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 0490 में सवार ओडिशा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनिश डागौर पिता हरिप्रसाद डागौर (26 साल) निवासी महाऋषि अरविंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश), निहाल पिता मोहम्मद अनवाल (28 साल), निवासी महाऋषि अरविंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश), हिमांशु बेन पिता रामचरण बेल (24 साल) निवासी महाऋषि अरविंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश) होना बताया।

आरोपियों की तलाशी के दौरान 5.265 किलो ग्राम गांजा कीमत 263250 रुपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक एक्सेस स्कूटी कीमत 90,000 रुपये तथा चार नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन 20,500 रुपए एवं नगदी रकम 5400 रुपए कुल 3 लाख 79 हजार 150 रुपए को जब्त कर बागबाहरा थाने में धारा 20बी व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कोमाखान में महिला-पुरुष गिरफ्तार

गांजा तस्करी के दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि एक ग्रे कलर की स्कूटी क्र सीजी 07 सीएल 2661 में एक पुरूष एक महिला सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उक्त संदेहियों को रोका और पूछताछ की। जिस पर स्कूटी चालक ने अपना नाम राजेश कुमार चौहान पिता ढालसिंह चौहान (31 साल) राजीव नगर वार्ड नं 19 सुपेला थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छग एवं स्कूटी के पीछे बैठी महिला ने अपना नाम राजकुमारी बंजारे पति स्व फुलचंद बंजारे (33 साल) न्यू कृष्णा नगर वार्ड नं 08 सुपेला थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा कीमत 6,00,000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: सुरक्षा, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार