Saturday, June 10, 2023

मोबाइल खोजने डैम से 21 लाख लीटर पानी बहा देने वाला फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, SDO को नोटिस

More articles

Join to Us

रायपुर. Chhattisgarh के कांकेर में फूड इंस्पेक्टर डैम में गिरे मोबाइल को निकलवाने के लिए 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। यह घटना सोशल मीडिया में  छाई रही। इधर मामला सामने आने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया है। दूसरी ओर जल संसाधन विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब 24 घंटे में देना होगा।

बताया गया है कि 21 मई को फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान उनका डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल डैम के पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब मोबाइल नहीं मिली तो  4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहाया गया। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल मिल गया।

इस घटना की शिकायत के बाद सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक डैम से 6 फीट यानी करीब 21 लाख लीटर पानी बह चुका था।

 

Monsoon Prediction: IMD ने दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन दस्तक देगा मानसून

छत्तीसगढ़: नौतपा की चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश की संभावना

Latest