FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: फूड एनालिस्ट पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट से PhD तक करें आवेदन
FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड एनालिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती 11th FAE-2025 के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
एफएसएसएआई द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फूड एनालिस्ट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है, जिन्होंने साइंस और फूड से जुड़े विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
फूड एनालिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी, एग्रीकल्चर साइंस सहित कुल 14 मान्यता प्राप्त विषयों में यूजी, पीजी या पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स (इंडिया) से फूड एनालिस्ट सेक्शन की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी के पास न्यूनतम तीन वर्षों का फूड एनालिसिस से संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए।
FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: आवेदन शुल्क की जानकारी
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए 2500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 5000 रुपये फीस निर्धारित की गई है। ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं किया गया है।
FSSAI Food Analyst के लिए आवेदन कैसे करें
एफएसएसएआई फूड एनालिस्ट भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
अब निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
FSSAI Food Analyst Recruitment 2025: नोटिफिकेशन डाउनलोड करने यहां क्लिक करें।