बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh)और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को बॉलीवुड का बेस्ट कपल में से एक माना जाता है। ये दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बेहद सक्रिय रहते हैं। वहीं रणवीर अपने पहनावे और अलग अंदाज के चलते चर्चा में बन रहे हैं। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते, टांग खींचते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं। इस बार ये दोनों फिर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस फोटो में दोनों बेहद रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। जिसमें ये दोनों समुद्र किनारे दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘गहराइयां'(Gaharaiyaan) OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी की एक्टिंग की सराहना करते हुए दोनों की एक तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा है कि, ‘डूबे हां डूबे, एक दूजे में यहां। ऊर्जा से भरे, श्रेष्ठ, उत्तम और बेहतरीन। क्या मास्टरक्लास परफॉर्मेंस है बेबी। बहुत सही। दिल की गहराइयों तक फील हुआ। बेमिसाल परफॉर्मेंस। आपने प्राउड फील कराया है।’
इस तस्वीर पर रणवीर और दीपिका के फैंस प्यारभरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दीपिका की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा (Siddhant Chaturvedi, Ananya Pandey and Dhairya Karwa) भी हैं।
इसे भी पढ़ें –
Video : स्वर कोकिला लता जी की अस्थियां नासिक में हुईं विसर्जित, 2 और स्थानों पर होगा विसर्जन
अक्षय के साथ विवाद की खबरों पर कपिल शर्मा ने कहा – सब कुछ ठीक है! वे मेरे बड़े भाई
साउथ के सुपर स्टार रवि तेजा का कांफिडेंस, फिल्म रिलीज होने के 4 पहले किया ट्रेलर लांच, Watch Video
“अनुज कपाड़िया” की जगह इस शख्स से रोमांस कर रहीं “अनुपमा”, देखें तस्वीर