Wednesday, January 22, 2025
HomeAstrologyGajkesari Yog 2025: नए साल में बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों को...

Gajkesari Yog 2025: नए साल में बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगी जॉब, कारोबार में तरक्की

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Gajkesari Yog 2025 Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 की शुरुआत में एक ओर जहां सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शनि की मीन राशि में एंट्री होगी। इसी तरह राहु-केतु के साथ-साथ गुरु बृहस्पति के स्थान में भी परिवर्तन होगा। इसके चते जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में आएंगे, जिसके बाद 28 मई 2025 को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वह 30 मई तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग (Gajkesari Yog 2025) का निर्माण होगा, इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के भाग्य, धन धान्य और भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि हो सकती हैं। जानिए वे कौन-कौन सी लकी राशियां हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

साल 2025 में बन रहे गजकेसरी योग (Gajkesari Yog 2025) से मिथुन राशि वालों को भरपूर धन लाभ होने की संभावना है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। इस गजकेसरी योग से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर आगे बढ़ेगा, नौकरी की प्राप्ति होगी। रोजगार की समस्या दूर होगी। मनचाहे अवसर हासिल होने के योग है। यदि आपने पहले कभी किसी योजना में निवेश किया था तो अच्छे खासे धन लाभ की प्राप्ति होगी। ज्योतिष के अनुसार यह गजकेसरी योग आपके करियर में प्रगति और व्यवसाय में सफलता ला सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में बन रहा गजकेसरी योग कन्या राशि वालों के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। इस साल आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होने की संभावना है। धन धान्य में वृद्धि से लेकर नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। इस योग के प्रभाव से रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी।

कुंभ राशि (Aquarious)

कुंभ राशि वालों के लिए गजकेसरी योग लकी रहेगा। ये राशि वाले हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। इस योग के प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाएंगे। मानसिक तनाव कम होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें – November 2024 Grah Gochar: नवंबर में शुक्र, सूर्य सहित इन ग्रहों का गोचर तीन राशियों को देगा कामयाबी, शनि होंगे मार्गी

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular