साढ़े चार लाख का गांजा बरामद, महाराष्ट्र के दो आरोपी हुए गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. गांजा के अवैध परिवहन के मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार लाख रुपए का नौ किलो गांजा बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में बैठे व्यक्ति ओडिशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद ग्राम रेहटीखोल के पास जाकर नाकाबंदी की गई। जहां कुछ समय बाद एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमएच49बीजेड4608 आ। जिसे रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम ऋषिराज ठाकुर पिता अरविंद ठाकुर (21 साल) बिना विनय सिंह ठाकुर मकान नंबर 28 कलमना मार्केट रोड इंडियन पेट्रोल पंक बैक साईट वैभव लक्ष्मी नगर उपरवाली थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र तथा बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम उमेश वानखेडे पिता अशोक वानखेडे (31 साल) रामटेक मंगरवारी थाना रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी होना बताया।

वहीं वाहन के पीछे सीट में रखे बोरी के बारे में पूछताछ करने पर वे गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछने पर बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये तथा उक्त गांजा को ओडिशा से नागपुर ले जाना बताया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलोग्राम गांजा कीमत 450000 रुपए, हुंडई औरा कार कीमत 600000 रुपए कुल 10,40000 रुपए को जब्त किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत