सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर को घोषित किया स्थानीय अवकाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर शहर एवं अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के लिए सोमवार 02 सितम्बर को पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – सड़क पर बार-बार मवेशी आ रहे तो पशु मालिकाें पर पेनाल्टी लगाएं – कलेक्टर