DRDO RAC Scientist Bharti 2023: डीआरडीओ में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। संस्थान में 51 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में पात्र व योग्यताधारी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। हम यहां आपको जरूरी जानकारी उपलबध करा रहे हैं।
DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) आरएसी ने वैज्ञानिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी DRDO RAC की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए पंजीयन प्रक्रिया 21 अक्टूबर, 2023 को शुरू होगी और 17 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि निर्धारित तारीख तक आवेदन कर दें। क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: पद विवरण
वैज्ञानिक एफ: 2 पद
वैज्ञानिक ई: 14 पद
साइंटिस्ट डी: 8 पद
वैज्ञानिक सी: 27 पद
DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: वेतनमान
वैज्ञानिक एफ: ₹1,31,100/-
वैज्ञानिक ई: ₹1,23,100/-
वैज्ञानिक डी: ₹78,800/-
वैज्ञानिक सी: ₹67,700/-
DRDO RAC Scientist Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
RAC की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध डीआरडीओ आरएसी वैज्ञानिक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
फार्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।