UP Constable Recruitment 2025 Update : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Uttar Pradesh में हाल ही में 60 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के बाद अब फिर एक बार बंपर भर्ती निकलने वाली । इसे लेकर ताजा अपडेट के अनुसार, अब जल्द ही यूपी में कॉन्स्टेबल और एसआई के पदों पर भर्ती निकलेगी।
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सब इंस्पेक्टर के 4543 और सिपाही के 19220 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसे लेकर नोटिफिकेशन अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना है।
इस भर्ती के संबंध में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी गई है।
इसके मुताबिक, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल 19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है,
जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है। कैंडिडेट्स पूरा नोस्ट नीचे देख सकते हैं।
वहीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि एसआई (SI) के 4543 पदों की भर्ती के लिए अधियाचन प्राप्त हुआ है। बता दें कि कुल पदों एसआई नागरिक पुलिस, सब इंस्पेक्टर महिला पीएसी समेत अन्य पोस्ट शामिल हैं।
UP Police Constable Jobs 2025: uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती (UP Constable Recruitment 2025) के लिए आधिकारिक सूचना बोर्ड की बेबसाईट uppbpb.gov.in पर उचित समय पर जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन की अहम तारीख, पदवार संख्या, भर्ती शुल्क, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तिथि, शारीरिक योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा रिजल्ट सहित अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
- Weekly Horoscope : मेष से मीन तक 31 मार्च से 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
- आज का राशिफल 30 मार्च 2025: ये राशि किसी को सलाह न दें, इनके लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
- महासमुंद नगर पालिका में प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन
- च्वाइस सेंटर संचालक से पूर्व सरपंच ने की मारपीट
- SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट अपडेट, मुख्य परीक्षा 10 अप्रैल को, ऐसे करें चेक