Saturday, April 20, 2024
HomeDeshGum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: सत्या का कॉलर पकड़ेगा विराट,...

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: सत्या का कॉलर पकड़ेगा विराट, बौखलाई सई ने एक्स हस्बैंड को सुनाई खरी-खोटी

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ TRP लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। विराट यानी नील भट्ट (Neil Bhatt) और सई यानी आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर इस सीरियल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में सई की दूसरी शादी हो चुकी है और पत्रलेखा घर छोड़कर चली गई। वहीं विराट अकेला है। अब कहानी में नया ट्विस्ट क्या आएगा। आइए जानते हैं

शो गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के Upcoming एपिसोड की शुरुआत सत्या के घर से होगी, जहां पर घर की सभी महिलाएं मिलकर खाना खा रही होती है। इस दौरान सत्या की मौसी सई की साइड लेते हुए अंबा से कहती है, सई घर की जिम्मेदारियां समझ रही हैं। अब तुम्हें उससे नाराज नहीं होना चाहिए। इसी बीच वहां पर सई और सत्या भी आ जाते हैं और सभी खाना खाने लगते हैं। इस दौरान अंबा सई और सत्या को कुलदेवी के मंदिर भेजने की बात कहती है, लेकिन सई सवि के स्कूल जाने की वजह से शाम को चलने की बात कहती है।

सीरियल आगे दिखाया जाएगा कि चव्हाण निवास में विराट सत्या को इधर-उधर देखता है, तब उसे हरिणी बताती है कि वीनू सिर्फ अपनी मम्मी के साथ ही स्कूल जाने की बात कर रहा है। यह बात सुनकर विराट परेशान हो जाता है। दूसरी ओर सई सवि के स्कूल पहुंच जाती है, जहां टीचर उसे बताती है कि सवि फर्स्ट आई है, लेकिन  विनायक की परफॉर्मेंस बहुत खराब हो रही है।

‘ Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein ‘ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि सई सवि से साथ स्कूल से बाहर आ जाती है, तभी दोनों को बाहर सत्या मिलता है और फिर सवि उसे अपने फर्स्ट आने की बात बताती है। यह सब को देखने के बाद विराट बौखला जाता है। सवि के जाते ही सत्या को मारने के लिए पकड़ता है, पर सई बीच में आ जाती है।

गुम है किसी के प्यार में, आया बड़ा ट्विस्ट, पाखी होगी शो से बाहर

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular