Guru Pushya Yog 2023: गुरु-पुष्य नक्षत्र में शुरू करें शुभ कार्य, जानें मुहूर्त और ग्रह संयोग

Share this

गुरु-पुष्य योग 2023 Guru Pushya Yog 2023: अप्रैल माह में पड़ने वाला पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ेगा, इसके चलते इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोगी रहती है। पुष्य नक्षत्र को शुभफलदाता, समृद्धिकारक एवं मंगलकर्ता नक्षत्र माना गया है।

27 अप्रैल को गुरु पुष्य योग के साथ कई और शुभ योग बन रहे है।इस बार गुरू पुष्य नक्षत्र का संयोग 27 अप्रैल की सुबह 7.00 बजे से अगले दिन सुबह 6.07 बजे तक रहेगा।

इस दिन शनिदेव कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। इन 2 ग्रहों का अपनी ही राशि में होना बेहद शुभ है। शुभ योग और ग्रहों की स्थिति देखें तो इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति योग और बुधादित्य योग रहने से इस संयोग विशेष फल प्रदान करेगा। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ होने के साथ-साथ स्थाई होता है।

पुष्य नक्षत्र में ऐसे काम करने चाहिए, लंबे समय तक स्थिर रहे। गुरु पुष्य नक्षत्र के इस शुभ संयोग में यात्रा शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा विद्या ग्रहण करना, स्कूल में दाखिला लेना हो या फिर गुरु से मंत्र, शिक्षा पाना, आध्यात्मिक उन्नति, धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्य शुरू किए जाने चाहिए।

कुंडली में क्रूर ग्रह राहु का अशुभ प्रभाव हर जगह कराएगा हानि, बचने के लिए करें ये उपाय


Share this