Saturday, July 12, 2025
HomeAstrologyअस्‍त होकर गुरु इन राशियों का भाग्य बदलेंगे, मनचाही सफलता

अस्‍त होकर गुरु इन राशियों का भाग्य बदलेंगे, मनचाही सफलता

Guru Asta 2025 Time: ज्योतिष के अनुसार कोई ग्रह सूर्य के करीब आ जाता है तो वह अस्‍त हो जाता है, यानी कि उसकी शक्ति कम हो जाती है। इस समय सूर्य और गुरु दोनों ही मिथुन राशि में हैं और जल्‍द ही गुरु अस्‍त होने वाले हैं। जब कोई ग्रह अस्‍त होता है तो वह अशुभ फल देने लगता है। लेकिन कई बार ग्रह का अस्‍त होना कुछ राशि वालों के भाग्य को बदल देता है, ऐसा ही इन 3 राशि वालों के साथ होने वाला है। 

कब अस्त होंगे गुरु?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 12 जून 2025 की शाम को अस्त होने जा रहे हैं। वे करीब 27 दिनों तक अस्‍त अवस्था में रहेंगे और 9 जुलाई 2025 को गुरु उदय होंगे। गुरु का उदय होना शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लगा देगा। शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का उदित रहना आवश्‍यक होता है अन्यथा इनका अशुभ फल मिलता है। 12 जून 2025 को गुरु के अस्‍त होते ही शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। हालांकि गुरु का अस्‍त होना 3 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और उनके जीवन में सफलता लाएगा।

मेष राशि – गुरु के अस्त होना मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इन जातकों के अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नौकरी या व्‍यापार लाभ ही होगा। आर्थिक लाभ होगा। आप धन निवेश की योजना बना सकते हैं। 

कर्क राशि – गुरु का अस्त होना कर्क राशि वालों के लिए भी काफी शुभ रहेगा। नौकरी कर रहे जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ था, अब उनका इंतजार खत्‍म हो सकता है।करियर में उन्‍नति करने के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए अस्‍त गुरु कई प्रकार के लाभ देंगे। आपके जीवन में नए अवसर आएंगे। एक के बाद एक सफलता हासिल होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular