मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

देर रात बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, तोड़फोड़ व आगजनी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

On: June 11, 2024
Follow Us:
CG News
---Advertisement---

रायपुर. सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा देर रात करीब 1: 30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे।उनके साथ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे।

उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत, कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया।उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया।

उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होने आगे कहा भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुंचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे।

उन्होंने कहा किशासकीय सम्पति को नुक़सान पहुंचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है।

उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक हैं तथा शांति के प्रतीक हैं। विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुँचायी गई थी इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की माँग की थी।

सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जांच की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी। इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था।

इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया है। जिसकी जांच की जा रही है, मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, कलेक्टर केएल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – पोल्ट्री फार्म में सो रहे लड़के से मारपीट, आधी रात घुसे दो लोग

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now