Tuesday, January 21, 2025
HomeAutoHonda Amaze 2024 लॉन्च हुई, जानें इसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी है और किन...

Honda Amaze 2024 लॉन्च हुई, जानें इसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी है और किन कारों से है बेहतर?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Honda Amaze 2024 Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Honda Cars ने Compact Sedan Car सेगमेंट में Honda Amaze 2024 को बुधवार 4 December 2024 को लॉन्च कर दिया गया है। होंडा अमेज को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। अपने सेगमेंट में इस गाड़ी का किन-किन से होता है और Dimension के मामले में कौन सी गाड़ी सबसे बेहतर साबित हो सकती है, आइए यहां जानते हैं-

New Generation Honda Amaze 2024 Launch

कंपनी ने 4 December 2024 को भारतीय मार्केट में होंडा की ओर से अमेज 2024 (Amaze 2024) को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। साथ ही सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें Level-2 ADAS दिया गया है।

जानें Honda Amaze 2024 कितनी लंबी-चौड़ी है

कंपनी मौजूदा दूसरी जेनरेशन की जगह तीसरी जेनरेशन अमेज को लाई है। नई जेनरेशन अमेज की लंबाई 3995 MM रखा गया है। इसकी चौड़ाई को बढ़ाकर 1695 MM की जगह 1733 MM किया गया है। ऊंचाई 1501 MM की जगह 1500 MM की गई है। अमेज सेकेंड जेनरेशन की तरह ही थर्ड जेनरेशन का व्हीशलबेस भी 2470 MM रखा गया है। सामान रखने के लिए पहले अमेज में 420 लीटर का बूट स्पे2स मिलता था, लेकिन अब इसमें 416 लीटर का बूट स्पे स (Honda Amaze 2024 dimensions) मिलेगा।

Maruti Dzire 2024 की साइज क्या है?

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति की नई जेनरेशन Dzire 2024 की कुल लंबाई 3995 MM है। इसकी चौड़ाई को 1735 MM रखा गया है। Maruti Dzire 2024 की ऊंचाई 1525 MM है और इसका व्हीीलबेस 2450 MM है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 163 MM रखी गई है और 4.8 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ इसमें सामान रखने के लिए 382 लीटर का बूट स्पेMस मिलता है।

जानिए Tata Tigor का Dimension

Tata Motors की ओर से इस सेगमेंट में Tigor को ऑफर किया जाता है। टाटा कंपनी की ओर से इस गाड़ी 3993 MM लंबा बनाया गया है, वहीं इसकी चौड़ाई 1677 MM रखी गई है और इसकी ऊंचाई को 1532 MM रखा गया है। टाटा टिगोर (Tata Tigor) का व्हीीलबेस 2450 MM और ग्राउंड क्लियरेंस 165 और 170 MM रखी गई है। 5.1 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ इसमें सामान रखने के लिए 419 लीटर का बूट स्पे स मिलता है।

Hyundai Aura की साइज क्या है?

Dimension के मामले में हुंडई की ओर से ऑरा की लंबाई 3995 MM रखी गई है। इसकी चौड़ाई 1680 MM और ऊंचाई 1520 MM रखी गई है। ऑरा का व्ही।लबेस 2450 MM रखा गया है और ग्राउंड क्लियरेंस 165 MM रखी गई है। इस कार में सामान रखने के लिए 402 लीटर का दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Audi Q7 Facelift भारत में हुई लॉन्च, जानें लग्जरी SUV में क्या है खास?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular