नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी बाइक Honda SP125 के नए Sports Edition को लॉन्च किया है। बेहतरीन लुक और दमदार इंजन वाली इस बाइक की बुकिंग डीलरशिप व वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) निर्धारित की गई है।
होंडा अपने दूसरे बाइक्स की ही तरह Honda SP125 में स्टैंडर्ड 7 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
Honda SP125 में क्या है नया
कंपनी ने SP125 Sports Edition में किया गया कॉस्मेटिक बदलाव इसके रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है। इस बाइक को लेकर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि, “शुरू से ही होंडा SP125 प्रीमियम कम्यूटर बाइक सेगमेंट में अपने एडवांस फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और परफॉर्मेंस के चलते पापुलर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बाइक का नया स्पोर्ट्स एडिशन लोगों आकर्षित करेगा। (Honda SP125)
SP160 में मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स के साथ एक फ्लोटिंग लुक वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक के बॉडी पैनल के साथ-साथ अलॉय व्हील्स पर नए लाइंस दिखाई दे रहे हैं। (Honda SP125)
Honda SP125 स्पोर्ट्स एडिशन के फीचर्स
Honda SP125 में फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलैंप, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा बाइक के इंजन मैकेनिज्म में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। Honda SP125 बाइक में पहले की ही तरह 123.94 cc की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो कि 10.7 hp की पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Honda SP125 के नए स्पोर्ट एडिशन को डिसेंट ब्लू मेटैलिक और हेवी ग्रे मेटैलिक पेंट स्कीम में पेश किया गया है।