HPSC Vacancy 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सिविल सर्विसेज में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने HPSC HCS Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज 06 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
HPSC HCS 2026 आवेदन प्रक्रिया की अहम तारीखें
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन पोर्टल 06 फरवरी से सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को हरियाणा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए पात्रता मानदंड
HPSC HCS परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
HPSC HCS चयन प्रक्रिया कैसे होगी
हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होना होगा। तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
HPSC Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती
HPSC HCS परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें HCS (Executive Branch) के 24 पद, DSP के 8 पद, ETO के 27 पद, DFCS के 2 पद, ARCS के 3 पद, AETO के 22 पद, TM के 7 पद, A-Class तहसीलदार (Apprentice) के 3 पद और A-Class नायब तहसीलदार (Apprentice) के 5 पद शामिल हैं।