Hrithik Roshan Shares Photo on Instagram: बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने अभिनय, डांस से फैंस के दिलों में राज करते हैं। ऋतिक हालिया रिलीज हुई फिल्म विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक रोशन के के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसी बीच ऋतिक एक तस्वीर शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए है। इस तस्वीर ने उनके फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है।यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी दिखाई दे रही हैं। यहां आपको बताते हैं कि ये तस्वीर इतनी खास किसलिए है?
Hrithik Roshan सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। इसी बीच उन्होंने अपने Instagram हैंडल से एक नई तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिख रहे हैं। पहले भी ऋतिक रोशन और सबा आजाद कई बार साथ स्पॉट हो चुके हैं, लेकिन यह तस्वीर इसलिए भी खास है कि ऋतिक ने पहली बार अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही ऋतिक ने कैप्शन मेंलिखा है, ‘गर्ल ऑन अ बेंच'(Girl on a bench) । ऋतिक के फैंस इस फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
Anupama : करवा चौथ पर शर्माती हुई दुल्हन की तरह दिखीं अनुपमा