लाल किताब के उपाय Lal Kitab Upay In Hindi: ज्योतिष के अनुसार किसी की कुंडली में राहु कमजोर है तो उसके जीवन में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ज्योतिष में राहु को अशुभ व पाप ग्रह कहा गया है। माना गया है कि राहु और केतु के पास किसी राशि का स्वामित्व नहीं है। ऐसे में राहु ग्रह अशुभ स्थिति में हो या कमजोर हो तो जातक के जीवन में कठिनाइयां, परेशानी आती हैं। ये कठिनाई शारीरिक और मानसिक हो सकती हैं। इसके चलते जातक के कार्य प्रभावित होते हैं। सफलता प्राप्त नहीं होती है। रूकावटें आती हैं।
कमजोर राहु (Rahu) के चलते आने वाली दिक्कतों से बचने के लिए लाल किताब में ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है। कष्ट दूर होते हैं।
लाल किताब के ये उपाय राहु को बनाएंगे मजबूत
राहु ग्रह (Rahu) को मजबूत करने के लिए हमेशा चांदी का एक सिक्का अपने पास रखें। ऐसा करने से राहु की स्थिति मजबूत होती है और अच्छा फल मिलता है।
कमजोर राहु से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कुत्ते को रोटी खिलाने का उपाय भी लाल किताब में बताया गया है।
राहु के प्रकोप से बचने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए।
राहु की मजबूती के लिए लोहे का रिंग, कड़ा भी पहना जा सकता है।
किसी पात्र व्यक्ति की मदद या दान करने से राहु की दृष्टि अच्छी होती है।
जातकों को शराब, मांसाहार को छोड़ना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से राहु का प्रकोप बढ़ सकता है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। babapost.in इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।