Thursday, July 10, 2025
HomeAutoMahindra की BE 6 इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो जानें EMI...

Mahindra की BE 6 इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो जानें EMI का हिसाब

Mahindra BE 6 on EMI: महिंद्रा ने पिछले साल दो इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च की थी। अगर आप महिंद्रा (Mahindra) की BE 6 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरूरी नहीं है कि आप एक बार में फुल पेमेंट करके इस कार को खरीदें। महिंद्रा (Mahindra) की इस इलेक्ट्रिक कार को लोन पर भी खरीदा जा सकता है। आइए डिटेल जानते हैं। 

कितनी EMI पर मिल जाएगी

महिंद्रा बीई 6 (Mahindra BE 6) की एक्स-शोरूम कीमत 18।90 लाख रुपये से शुरू होकर 26।90 लाख रुपये तक जाती है। Mahindra BE 6 के बेस मॉडल की ऑन-रोड प्राइस 19.87 लाख रुपये है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 17.88 लाख रुपये का लोन मिलेगा। लोन की अमाउंट आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। इस लोन पर लगने वाली ब्याज के मुताबिक ही एक तय अमाउंट बैंक में EMI के रूप में जमा की जाएगी।

Mahindra BE 6 खरीदने के लिए आपको 1.99 लाख रुपये डाउन पेमेंट के रूप में जमा करने होंगे। इससे ज्यादा अमाउंट जमा करने पर आपकी किस्त की अमाउंट कम हो जाएगी।  अगर आप महिंद्रा (Mahindra) की इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए चार साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है तो इसके लिए आपको हर महीने 44,500 रुपये EMI के रूप में जमा करने होंगे।

जानें EMI का हिसाब? 

महिंद्रा (Mahindra) की ये ईवी खरीदने के लिए आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो 60 महीनों तक करीब 37,200 रुपये प्रति महीने जमा करने होंगे। वहीं छह साल के लिए लोन लेने पर 9 फीसदी की ब्याज से 32,300 रुपये की किस्त जमा करनी होगी और सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने 28,800 रुपये की किस्त जमा होगी।

लॉन्च से पहले स्पॉट हुई Maruti e-Vitara, जानें क्या-क्या हैं इसके फीचर्स?

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular