Mahindra Scorpio N के बेस वेरिएंट खरीदना है तो जानें कितनी देनी होगी EMI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वाहन कंपनी महिंद्रा की वाहनें देश में काफी पापुलर हैं। कंपनी की ओर से Mahindra Scorpio N को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के नए वेरिएंट को अगर पांच लाख रुपये की Down Payment करने के बाद खरीदकर घर लाना चाहते हैं तो आपको प्रति माह कितनी EMI देनी होगी, आइए इस खबर मे जानते हैं।

Mahindra Scorpio N की कीमत

महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन के बेस वेरिएंट को 13.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है।

कोई अगर इसे दिल्‍ली में खरीदता है तो 13.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा।

यानी इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.79 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 64 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। साथ ही 14 हजार रुपये अन्‍य खर्च के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 16.61 लाख रुपये तक हो जाती है।

5 लाख रुपये Down Payment के बाद EMI कितनी देनी होगी

Mahindra Scorpio N के डीजल बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। इसलिए 5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद करीब 11.61 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा।

बैंक की ओर से यदि आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ 7 साल के लिए 11.61 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 18692 रुपये की EMI आपको आगामी 7 साल तक देनी होगी।

कितनी होगी महंगी

कस्टमर अगर 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ 7 साल के लिए 11.61 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेता है, तो उसे 7 साल तक 18692 रुपये की EMI हर माह देनी होगी। ऐसे में 70 साल में आप Mahindra Scorpio N के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.08 लाख रुपये ब्‍याज देंगे। जिसके बाद कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 20.70 लाख तक रुपये हो जाएगी।

इन गाड़ियों से होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से Scorpio N को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 700, MG Hector, Tata Safari जैसी SUV के साथ होता है।