कैप्सूल ट्रक से सिलेंडरों में गैस की अवैध रीफिलिंग, अधिकारी पहुंचे तो आरोपी हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. कैप्सूल ट्रक से सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंवराकुटा के नवजीवन अस्पताल के सामने बने बकरी शेड फार्म में यह अवैध गतिविधि चल रही थी। जब खाद्य अधिकारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद किया गया है। मामले को लेकर सिंघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस को खाद्य निरीक्षक सरायपाली अविनाश दुबे ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को सिंघोड़ा क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल चिवराकुटा एनएच 53 के सामने बने बकरी शेड फार्म हाउस में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ एलपी गैस का रात के अंधेरे में चोरी छुपे इंडेन कैप्सूल ट्रकों से नोजल पाइप के माध्यम से छोटे-बड़े सिलेंडरों में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रीफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग एलपी गैस से भरी इंडेन कैप्सूल ट्रक से नोजल पाईप के माध्यम से छोटे एवं बड़े सिलेंडरों में भरा जा रहा था। मौके पर वाहन को देखकर अज्ञात व्यक्तियों 06 कैप्सूल ट्रक, नोजल पाईप, भारी मात्रा में खाली एवं भरी गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक तौल मशीन को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,7 एवं 305(ई), 287, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

एक्सीडेंट में दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल