ऑटो से अवैध परिवहन दो लोगों से 13 लाख का गांजा जब्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. ऑटो में बैठे दो व्यक्तियों से सिंघोड़ा पुलिस ने 13 लाख रुपए 26 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ऑटो में ओडिशा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने  एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास जाकर नाकाबंदी की। जहां कुछ समय बाद एक ऑटो क्रमांक सीजी 04 टी 8913 आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। जिन्हें रोककर पूछताछ करने अपने-अपने नाम मुर्शिद खान पिता बसीर खान (45 साल) वर्तमान पता मकान नंबर 590 जलेबी दुकान के.के रोड बडी मस्जिद मौहदापारा रायपुर स्थाई पता मुटनी थाना बिबांर जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति ने  अपना नाम सागर साडवे पिता परसुराम साडवे उम्र 28 साल साकिन आदेवली मौना कॉलोनी आरएस टेकरी सिद्धार्थ स्कूल के बगल में थाना आमदेवली जिला थाणे महाराष्ट्र का निवासी होना बताया।

ऑटो वाहन के पीछे में रखे दो बोरियो के सामान के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव देने लगे। कड़ाई से पूछने पर दोनों बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताए। जिसे सोनपुर ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 26 किलोग्राम गांजा कीमत 13 लाख रुपए के अलावा ऑटो कीमत 80000 रुपए, मोबाइल कुल कीमत 13,96,000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दामाद को खाना खाने बुलाने गए व्यक्ति से मारपीट