Saturday, June 10, 2023

CBSE बोर्ड के रिजल्ट को लेकर आई अहम जानकारी, छात्रों को यह करना होगा

More articles

Join to Us

नई दिल्ली:  बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब कई राज्यों में 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी होने लगे हैं। वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रिजल्ट्स को लेकर एक पत्र जारी कर बड़ी जानकारी दी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एक पत्र जारी कर ​सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को फर्जी करार दिया है। वहीं, एक अन्य पत्र में बोर्ड ने छात्रों को जरूरी निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने 10 मई को जारी सर्कुलर में आधिकारिक रूप से बता दिया है कि, 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं। इसलिए बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के डिजीलॉकर अकाउंट के पिन को डाउनलोड कर उन्हें वितरित कर दें।

CBSE के मुताबिक, स्कूलों को छात्रों के साथ सुरक्षा पिन साझा करनी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र ध्यान दें कि इस पिन से आपको उनका डिजीलॉकर अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th 12th Result 2023- Digilocker से ऐसे देख पाएंगे मार्क शीट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
  • जरूरी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • CBSE रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
  • रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
  • CBSE कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या CBSE कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों का इंतजार खत्म, दनादन शुरू होंगी भर्तियां

Latest