Tuesday, September 26, 2023

शंखनाद करता हुआ सूर्य की ओर बढ़ा भारत का Aditya L1, चंद्रयान-3 के बाद अब इसरो का दूसरा बड़ा कमाल

Share This

Aditya L1 Updates: इसरो (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से आज शनिवार 11 बजकर 50 मिनट पर सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर परचम लहराने के साथ ही अब सूर्य मिशन लॉन्च कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो ने नया इतिहास रच दिया है। इसरो के इस कमाल की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल1 (Aditya L1) की लॉन्चिंग को देखने के लिए श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके लॉन्च होते ही लोग भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

इसरो को सूर्य मिशन आदित्य L1 सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर पीएम नरेंद्र मोदी मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। ISRO के हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे। वहीं इसरो को गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

क्या है आदित्य एल1 मिशन

भारत ने चंद्रमा पर सफल होने के बाद आज सूर्य के अध्ययन के लिए अपना पहला आदित्य-एल1 (Aditya L1) मिशन लॉन्च कर दिया है। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत सूर्य तक पहुंचने वाले गिने-चुने देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। Aditya L1 का मकसद सूर्य की किरणों का अध्ययन करना है। आदित्य-एल1 उद्देश्य CORONA से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करना है। इस मिशन की मदद से सौर वायुमंडल और तापमान का अध्ययन किया जाएगा। करेगा। आदित्य-एल1 सौर तूफानों के आने की वजह, सौर लहरों और उनका धरती के वायुमंडल पर क्या असर होता है इसका भी पता लगाएगा।

Aditya-L1 Mission: चंद्रमा के बाद अब सूर्य तक पहुंचेगा भारत, ISRO ने बताई आदित्य-एल वन की लॉन्चिंग डेट

मिशन आदित्य-L1 (Mission Aditya L1) को ISRO के ISTRAC के साथ यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) के सैटेलाइट ट्रैकिंग सेंटर भी ट्रैक करेंगे। जिन देशों ने अब तक सूर्य की स्टडी के लिए मिशन लॉन्च किए हैं उनमें अमेरिका (US) का नासा (NASA), यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA), जापान और चीन के अंतरिक्ष मिशन का नाम शामिल है।


Share This

Latest news

Related news