Innovation in Garba: नवरात्रि (Navratri) पर्व का आयोजन 26 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस दौरान गरबा का आयोजन भी किया जाता है। सोशल मीडिया में एक Video वायरल हो रहा है जिसमें गरबा में इनोवेशन की झलक दिख रही है। दरअसल राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में लड़के-लड़कियां अनोखे अंदाज में गरबा की तैयारी कर रहे हैं। Udaipur में क्रिएशन ग्रुप के सदस्य एक स्कूल में स्विमिंग पूल में गरबा करते दिखाई दिए।
इस साल नवरात्रि पर्व 26 सितंबर 5 अक्टूबर तक चलेगा। नौ दिवसीय पर्व के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना करते हैं। इस पर्व के दौरान पंडालों में गरबा की भी धूम रहती है। शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है, इसके बाद विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।
देखें स्विमिंग पूल में गरबा
#WATCH राजस्थान: उदयपुर में गरबा का आयोजन स्विमिंग पूल में किया गया। (23.09) pic.twitter.com/AIzqWi8rAL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022
धर्म-कर्म : शारदीय नवरात्रि 2022 कब से है, कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें