Chandrayaan-3 नई दिल्ली. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने सोमवार को सेंट्रल मिनिस्टर जितेंद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने सिंह को चंद्रयान-3 की ताजा स्थिति और इसरो की तैयारी के बारे में बताया। ISRO चीफ ने सिंह को चंद्रयान-3 की हेल्थ की भी जानकारी दी और बताया कि सभी सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं और बुधवार को कोई परेशानी आने की संभावनाएं कम हैं।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग में कोई समस्या आने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO वक्त में भी बदलाव कर सकती है। ISRO के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पहले से तय तारीख 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग में परेशानी आने पर प्रक्रिया को 27 अगस्त के लिए टाला भी जा सकता है।
चंद्रयान-3 के लैंड करने का इंतजार
गौरतलब है कि पूरा देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है। इसी दिन चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) को चांद की सतह पर उतरना है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। इस ऐतिहासिक दिन को विश्व को इंतजार है। इस बीच हर रोज इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 द्वारा ली जा रही तस्वीरों को जारी कर रहा है। पहले के मून मिशन के मुकाबले चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को सबसे अधिक कॉस्ट इफेक्टिव बताया गया है। यानी अब तक के दो चंद्रयान मिशन के मुकाबले चंद्रयान-3 के लिए सबसे कम खर्च किया गया है।
विलंब से लॉन्च हुआ मिशन
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के मिशन का वित्तीय बजट (Chandrayaan-3 Budget) 615 करोड़ रुपये या 75 मिलियन डॉलर है। साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत हुई थी। इसे 2021 में ही लॉन्च करने का प्लान था। लेकिन कोविड महामारी की वजह से इसमें देरी हुई और आखिर में 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च का बटन दबा। इसके बाद से ही पूरा भारत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का चंद्रमा की धरती पर उतरने का इंतजार कर रहा है।
लैंडिंग का लाइव टेलिकॉस्ट
ISRO ने रविवार को बताया कि कि 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने वाला है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट (https://isro.gov.in), YouTube (https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss), Facebook (facebook.com/ISRO) पर देखा जा सकता है।
चंद्रयान-3 : आज अलग होगा प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे