Saturday, June 10, 2023

जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिल सकती है पैरोल? 29 अप्रैल को स्थापना दिवस

More articles

Join to Us

नई दिल्ली.  रेप के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिलने की चर्चा चल रही है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 29 अप्रैल से पहले उसे पैरोल मिलने की चर्चा चल रही है, क्योंकि इसी दिन डेरे का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसके आयोजन की तैयारी सहित अन्य डेरों में बड़े जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

डेरा प्रमुख को कब-कब मिली पैरोल

डेरा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को साध्वी से यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में साल 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तब से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। हालांकि इस बीच उसे कई बार पैरोल मिल चुकी है। पहली बार राम रहीम को 21 दिन का पैरोल 7 फरवरी 2022 को मिला था। इस दौरान राम रहीम गुरुग्राम डेरे में ही रहा था। फिर 17 जून 2022 को डेरा प्रमुख को दूसरी बार पैरोल मिली। इस पैरोल के दौरान राम रहीम 30 दिनों तक UP के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में ही रहा। इसके अलावा अक्टूबर 2022 में राम रहीम को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिली थी। वहीं साल 2023 में अभी 21 जनवरी को राम रहीम को पैरोल दी गई थी, इस 40 दिन की पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख बरनावा आश्रम में रहा।

समलैंगिक विवाह : भारत में चल रही बहस, दुनिया के 34 देशों में वैध

Latest