महासमुंद: कलेक्टोरेट में जन चौपाल फिर शुरू होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद. जिले के आम नागरिकों की समस्या, मांग और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर जन चौपाल मंगलवार 4 मार्च  से शुरू होगा।

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सम्पन्न होने के उपरांत पुनः कलेक्टर जनचौपाल अब प्रत्येक मंगलवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। कलेक्टर जन चौपाल में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए टोकन का वितरण हमर गोहार कक्ष में दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।