जनवरी 2026 सरकारी नौकरी अपडेट: 39,531 पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं से पीजी तक मौका
जनवरी 2026 सरकारी नौकरी अपडेट: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जनवरी 2026 बेहद खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में कुल 39,531 पदों पर भर्तियों की घोषणा की गई है। इन भर्तियों में रेलवे, पुलिस, शिक्षा, कर्मचारी चयन आयोग और अन्य विभाग शामिल हैं। 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
UKPSC Lecturer Recruitment 2026
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर ग्रुप-सी के 808 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 31 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बी.एड. होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
UP Lekhpal Vacancy 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है।
JSSC Special Assistant Teacher Recruitment
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विशेष सहायक शिक्षक के 3,451 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयन के बाद 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 है।
RRB Group D Recruitment 2026
भारतीय रेलवे की ग्रुप डी भर्ती जनवरी 2026 की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। कुल 22,000 पदों पर आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 रखी गई है।

JKSSB Constable Vacancy 2026
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कांस्टेबल के 1,815 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
UP Police SI ASI Recruitment
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (लेखा) के कुल 537 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक पास उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान 29,200 से 1,12,400 रुपये तक है।
BSF Sports Quota Recruitment 2026
सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्स कोटा के तहत 549 पदों पर भर्ती जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। इस भर्ती में केवल 10वीं पास और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

RRB Isolated Posts Recruitment 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 311 आइसोलेटेड पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर डिप्लोमा, डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 में समाप्त होगी।
DSSSB MTS Recruitment
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 714 मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। प्रारंभिक वेतन 18,000 रुपये से शुरू होकर 56,900 रुपये तक जाएगा।
UP Police Computer Operator Recruitment
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ‘O’ लेवल कंप्यूटर कोर्स प्रमाण पत्र अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियर की भर्ती, 1 लाख+ सैलरी का मौका