Saturday, April 20, 2024
HomeLatest JobsJEE Advanced 2023: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, कल जारी होंगे आंसर-की,...

JEE Advanced 2023: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, कल जारी होंगे आंसर-की, ऐसे करें चेक

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT), गुवाहाटी कल यानी 11 जून 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 की आंसर-की जारी कर देगा। एक बार जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी शेड्यूल के अनुसार JEE Advanced 2023 की आंसर-की कल जारी कर दी जाएगी। इसके लिए चैलेंज विंडो 11 जून को खुलेगी और 12 जून 2023 को बंद होगी। आधिकारिक जानकरी के मुताबिक फाइनल आंसर-की और परिणाम 18 जून 2023 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की को Check कर सकते हैं।  (JEE Advanced 2023)

exam

ऐसे करें चेक (JEE Advanced 2023)

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स IIT JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी ले लें।
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular